


नवगछिया शहर के मुमताज मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार (पिता शम्भू रजक) के साथ मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवक स्मैक के नशे में था, जिसके कारण विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों के अनुसार, नशे की हालत में सुमित कुमार का कुछ लोगों से कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल की स्थिति सामान्य बताई है। इधर, इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आगे की कार्रवाई में लगी हुई है।














