5
(1)




पूर्णिया : शहर के ऑटोमोबाइल प्रेमियों के लिए रविवार का दिन खास रहा, जब मां कामाख्या मोटर्स शोरूम में लोकप्रिय बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का भव्य लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शोरूम के एमडी पंकज कुमार सिंह एवं क्षेत्रीय प्रबंधक नितीश निशांत ने केक काटकर किया।

लॉन्च कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को हंटर 350 के नए फीचर्स, आकर्षक डिजाइन और आधुनिक तकनीक की विस्तृत जानकारी दी गई। कंपनी ने इस बाइक को विशेष रूप से युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है, जिसमें स्टाइलिश लुक, दमदार परफॉर्मेंस और आरामदायक राइडिंग अनुभव पर जोर दिया गया है।


कार्यक्रम में शोरूम स्टाफ, ग्राहक एवं बाइक प्रेमियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। लॉन्च के दौरान अतिथियों ने बाइक का अवलोकन किया और इसके नए कलर वेरिएंट्स की सराहना की।

इस अवसर पर शोरूम के एमडी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि हंटर 350 अपने शक्तिशाली इंजन, आधुनिक फीचर्स और किफायती कीमत के कारण युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने बताया कि मां कामाख्या मोटर्स की पूर्णिया सदर, बायसी एवं बनमनखी स्थित शाखाओं में हंटर 350 की बुकिंग शुरू कर दी गई है। लॉन्च के दिन विशेष ऑफर के तहत मात्र पांच हजार रुपये में बुकिंग की सुविधा दी गई।


कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर मैनेजर दीपक राय, अंकित राठौड़ सहित शोरूम के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: