5
(1)



पूर्णिया। The Qualifier Institute द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोसी क्षेत्र के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं, लगभग 40–50 शिक्षकों तथा बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह के दौरान शैक्षणिक एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब 100 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 40 शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. आदित्य केजरीवाल ने नई शैक्षणिक पहल “TechME 20” की घोषणा की। उन्होंने बताया कि यह योजना Super 30 की तर्ज पर तैयार की गई है, जिसके अंतर्गत कोसी क्षेत्र के 20 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

TechME 20 (Tech = Technology, ME = Medical) योजना के तहत चयनित छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ भोजन एवं आवास की पूरी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को संस्थान के निर्धारित अनुशासन एवं शैक्षणिक दिशा-निर्देशों के अनुरूप अध्ययन करना होगा।

संस्थान की ओर से जानकारी दी गई कि अब तक 6 विद्यार्थियों का चयन किया जा चुका है, जबकि शेष 14 विद्यार्थियों का चयन आगामी कार्यक्रमों एवं परीक्षाओं के माध्यम से किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पिछले आठ वर्षों से आयोजित “तलाश स्कॉलरशिप परीक्षा” की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जो पूरे कोसी क्षेत्र में आयोजित की जाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं शिक्षकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: