5
(2)



भागलपुर । भागलपुर जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 25 से 30 हजार रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ दुकान के बाहर जुट गई।

दुकानदार जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि रोज की तरह वे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह चोरी की सूचना मिलने पर जब वे दुकान पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि दुकान से करीब 20 से 30 हजार रुपये मूल्य के जेवरात चोरी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि चोरों ने पास की एक किराना दुकान में भी ताला तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा गुप्त सूचना के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने जल्द ही मामले के खुलासे का भरोसा दिलाया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: