


नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के अंतर्गत तिनटंगा करारी कबीर आश्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिक सतगुरु कबीर सत्संग समारोह का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में दूर-दूर से आए संतों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।समारोह में संत कृपाशरण साहेब, निर्मल साहेब, श्याम साहेब, सुधीर साहेब एवं राम साहेब ने अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिए। संतों ने कबीर साहेब की वाणी का महत्व बताते हुए सत्य, अहिंसा और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
संतों ने कहा कि कबीर साहेब के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही मानव जीवन को सफल बनाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सत्संग में भाग लेकर संतों के विचारों को आत्मसात किया। मुख्य अतिथि में रुपौली विधानसभा के विधायक कलाधर मंडल भी मौजूद थे।
आयोजन को सफल बनाने में आश्रम समिति एवं स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।













