5
(2)



नवगछिया। प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र में नामांकन हेतु भागलपुर जिले में चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। यह पहल खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा संचालित की जा रही है।

जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार ने बताया कि यह प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर है। केंद्र में विभिन्न खेल विधाओं के प्रशिक्षित कोचों के माध्यम से आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ी राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।

भागलपुर में सोमवार को बैडमिंटन (बालक-बालिका), तीरंदाजी (बालक-बालिका) और बास्केटबॉल (बालक) वर्ग का चयन ट्रायल साहू उच्च विद्यालय परबत्ता, बैडमिंटन इंडोर हॉल और बास्केटबॉल कोर्ट, सैंडिस कंपाउंड में आयोजित किया गया। खिलाड़ियों को शटल रन, मेडिसिन बॉल थ्रो, 800 मीटर दौड़ और संबंधित खेल कौशल की जांच से गुजरना पड़ा।

इस मौके पर लगभग 150 खिलाड़ी शामिल हुए, जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष के बीच थी। चयन के बाद मेघा सूची तैयार की गई, जिसे बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना को भेजा जाएगा। सभी जिलों में आयोजित चयन ट्रायल के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

भागलपुर में वॉलीबॉल (बालक-बालिका वर्ग) का चयन ट्रायल 9 अप्रैल 2026 को सैंडिस कंपाउंड वॉलीबॉल कोर्ट में आयोजित किया जाएगा। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विद्यालय प्रमाण पत्र और खेल प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा।

इस अवसर पर चयनकर्ताओं के रूप में चंदन कुमार सिंह, शिवम् कुमार भगत, विनेश हेंब्रम, आशुतोष कुमार, रूपेश राज, शशि प्रताप सिंह, भानु प्रताप, कुंदन कुमार, निशांत कुमार आदि मौजूद थे। साथ ही शारीरिक शिक्षकों नीरज कुमार, अशोक कुमार, रविकांत रंजन, गोपाल कुमार, संजीव कुमार, अंजन कुमार, चंद्रभूषण कुमार, किरण कुमारी, विक्की कुमार, मृणाल किशोर ने बैटरी टेस्ट में अहम योगदान दिया।

जिला खेल पदाधिकारी ने सभी इच्छुक खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से संपर्क स्थापित कर जानकारी लेने की अपील की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: