5
(2)



पूर्णिया। नितिन नवीन, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल स्थित प्रसिद्ध कानकी धाम में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे।

दोनों नेताओं ने मंदिर में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर राष्ट्र की उन्नति, सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की। धार्मिक वातावरण के बीच उन्होंने देश एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और सामाजिक समरसता के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा।

इस अवसर पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कानकी धाम की आध्यात्मिक ऊर्जा और ईश्वरीय आशीर्वाद से जनसेवा के कार्यों को नई प्रेरणा और शक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी है।

दर्शन-पूजन के दौरान स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया और धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: