


पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के निर्देश पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिले में 3 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
अंशुल कुमार (जिला पदाधिकारी) के निर्देश के आलोक में जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा इस अवधि में जागरूकता और प्रेरणा से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में शनिवार को जानकीनगर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना विकसित करने के साथ-साथ डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके आदर्शों से प्रेरित करना है। आने वाले दिनों में भी जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।













