


भागलपुर। साइबर अपराध पर लगाम लगाने को लेकर भागलपुर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में भागलपुर रेंज के आईजी विवेक कुमार ने पोस्टल विभाग के अधिकारियों और पोस्टमैन को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
आईजी ने पोस्टल विभाग के ईस्टर्न रीजन से जुड़े 14 जिलों से आए डाक अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि पोस्ट ऑफिस में खोले गए खातों के माध्यम से किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड न हो, यह सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पोस्टमैन और डाक कर्मचारी आम लोगों के सबसे नजदीक होते हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।
उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि वे लोगों को लगातार जागरूक करें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस के साइबर सेल को दें। आईजी ने यह भी भरोसा दिलाया कि पुलिस का साइबर सेल हर स्थिति में पोस्टल विभाग के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।
बैठक के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए गए, ताकि आम लोगों को ठगी से बचाया जा सके और वित्तीय लेन-देन को सुरक्षित बनाया जा सके।
बाइट:
आईजी विवेक कुमार ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है और इसमें पोस्टमैन की भूमिका बेहद अहम है।














