


पूर्णिया : भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर पूर्णिया के चुनापुर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
शोभायात्रा के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार आदित्य ने भी सहभागिता निभाई। उन्होंने मार्ग में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम सत्य, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनका जीवन अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने और धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।
शोभायात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत कर आयोजन को सफल बनाया। आयोजन ने सांस्कृतिक आस्था, एकता और परंपरा का संदेश देते हुए समाज में सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का काम किया।
















