


भागलपुर, ‘7 निश्चय-3 से बढ़ेगा अपना बिहार’ अभियान के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान (Ease of Living) कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में लगभग 20 आम नागरिकों के आवेदनों की सुनवाई की। इनमें मुख्य रूप से लंबित पेंशन और जमीन विवाद से जुड़े मामले शामिल थे।
इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) सहित विभिन्न जिला, प्रखंड, अंचल एवं थाना स्तर के अधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में आमजन की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कार्यक्रम के तहत आए लोगों की शिकायतों का विधिवत पंजीकरण किया गया और उन्हें प्राप्ति रसीद उपलब्ध कराई गई। साथ ही आवेदकों की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, शुद्ध पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी कार्यालय परिसर में सुनिश्चित की गईं।
प्रशासन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन कर उनके जीवन को सरल और सुगम बनाना है।
















