


पूर्णिया। पूर्णिया जिला अंतर्गत सभी नवनिर्वाचित पैक्स (PACS) अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का विश्वास जीतकर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है।

बिजेंद्र यादव ने आशा जताई कि सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में किसानों, मजदूरों एवं आम जनमानस के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पैक्स संस्थाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं और इनके सुदृढ़ संचालन से ही किसानों को वास्तविक लाभ मिल सकता है।

उन्होंने किसानों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसान समाज और अर्थव्यवस्था की नींव हैं। कठिन परिस्थितियों और नुकसान के बावजूद किसान लगातार खेती कर देश के लिए अन्न उत्पादन करते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे किसानों के प्रति पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे और अपने क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। अंत में उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए कांग्रेस परिवार की ओर से शुभकामनाएं दीं।















