5
(1)



पूर्णिया पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत आम लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपकर सराहनीय पहल की है। इस कार्रवाई से लोगों में खुशी का माहौल है और पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है।

जानकारी के अनुसार, सदर थाना के अपर थानाध्यक्ष शशि भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विशेष अभियान चलाकर तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इसके बाद एक रिकवरी कैंप आयोजित कर सभी मोबाइल संबंधित लोगों को विधिवत सौंप दिए गए।

इस अवसर पर मोबाइल वापस पाने पहुंचे लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। कई लोगों के लिए यह भावुक क्षण था, क्योंकि लंबे समय बाद उनकी खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिली।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए पूर्णिया की एसपी सिटी स्वीटी सहरावत ने पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व केवल अपराध पर नियंत्रण रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की खोई हुई संपत्ति को सुरक्षित वापस दिलाना भी है।

बनमनखी निवासी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल तीन वर्ष पूर्व चोरी हो गया था, जिसे उनके बेटे ने अपनी पहली कमाई से उन्हें उपहार में दिया था। इतने लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। उन्होंने पूर्णिया पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि आम नागरिकों के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल और सुदृढ़ किया जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: