5
(1)



भागलपुर : पथ निर्माण विभाग, भागलपुर में कार्यरत रोकड़पाल राणा प्रताप सिंह को सेवानिवृत्ति के अवसर पर सम्मान सह विदाई दी गई। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके लंबे सेवाकाल और योगदान की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

कार्यक्रम में पथ निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, प्राक्कलन पदाधिकारी अक्षय कुमार, सहायक अभियंता संजय सिंह, राजीव कुमार राघव, हीरालाल सिंह, श्रीमती सुरुचि सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं कनीय अभियंता चंदन कुमार, शोएब अंसारी, मनोज कुमार, राजकुमार मांझी, रविन्द्र कुमार रमण, प्रीति कुमारी, ज्योति कुमारी, वरीय लिपिक घनश्याम राय, दुष्यंत सिंह, मिथलेश कुमार, फारूक, संतोष चौधरी, मुकेश सिन्हा, सुमित कुमार सहित कई कर्मियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।


कार्यक्रम का संचालन तरुण कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने श्री राणा प्रताप सिंह के कार्यकाल को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का उदाहरण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बताया गया कि श्री राणा प्रताप सिंह वैसी निवासी स्वर्गीय उदय सिंह के भांजे हैं। समारोह के अंत में उन्हें स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया और सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: