5
(1)



नवगछिया  : कटिहार–नवगछिया रेलखंड के अंतर्गत कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म संख्या एक पर ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिशवा गांव निवासी स्वर्गीय मुक्ति यादव के पुत्र दिनेश यादव के रूप में हुई है।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि दिनेश यादव किसी कारणवश कुरसेला यार्ड के प्लेटफार्म संख्या एक पर मौजूद थे, तभी अचानक एक गुजरती ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया।


पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: