5
(1)



पूर्णिया  : सनातन धर्म एवं गौ संरक्षण के उद्देश्य से सक्रिय विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने सीमांचल क्षेत्र में अपने संगठनात्मक अभियान को और तेज कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी के नेतृत्व में विभिन्न जिलों में विस्तार और पदाधिकारियों की नियुक्ति का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

इसी क्रम में सोमवार को पूर्णिया निवासी हरीश कुमार हर्ष को जिला गौ रक्षा प्रमुख नियुक्त किया गया। नियुक्ति के अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उनका स्वागत करते हुए बधाई दी। इस दौरान संगठन से जुड़ने के लिए युवाओं में उत्साह देखा गया।


राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और गौ माता का संरक्षण संगठन का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि यह केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपरा से जुड़ा दायित्व है। उन्होंने बताया कि संगठन हर जिले में मजबूत एवं जवाबदेह टीम तैयार कर रहा है, ताकि गौ रक्षा को जन-अभियान का रूप दिया जा सके।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि हाल ही में ‘गौ सम्मान दिवस’ के अवसर पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन पूर्णिया के जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के माध्यम से सौंपा गया है। उन्होंने युवाओं की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।


वहीं सीमांचल अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक ने कहा कि क्षेत्र में गौ रक्षा को लेकर सुनियोजित अभियान चलाया जा रहा है और प्रत्येक जिले में समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा रही है, ताकि जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य सुनिश्चित किया जा सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि हरीश कुमार हर्ष के नेतृत्व में पूर्णिया जिले में गौ रक्षा और सामाजिक कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उनके संगठन से जुड़ने के साथ ही 35 से अधिक युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में हरीश कुमार हर्ष ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त करते हुए गौ सेवा एवं सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी नीतीश कुमार, पूर्णिया नगर अध्यक्ष अमरेंद्र भगत, नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन, जिला मंत्री अशोक कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी तनु सिंह, कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार एवं अरुण कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: