0
(0)



पूर्णिया। इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, पूर्णिया (बालिकाओं का आवासीय विद्यालय) की छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए पूर्णिया जिला बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026 के अंडर-17 डबल्स वर्ग में चैम्पियनशिप जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

विजेता टीम में ज़ोया फातिमा, ज़ोया अहमद तथा अफरीन नाज़ शामिल रहीं। तीनों खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार तालमेल, आत्मविश्वास और अनुशासित खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों को पराजित किया।


विद्यालय प्रबंधन के अनुसार संस्थान में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेलों को भी समान प्राथमिकता दी जाती है। आवासीय वातावरण में छात्राओं को शारीरिक, मानसिक एवं नेतृत्व क्षमता के विकास हेतु विशेष प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।

विद्यालय के सहायक निदेशक श्री आदिल इमाम ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और टीम भावना पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य छात्राओं को भी खेल एवं शिक्षा दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।


विद्यालय परिवार ने इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी बेटियों को खेल एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: