5
(1)




पूर्णिया।समाहरणालय पूर्णिया के जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश के आलोक में जिले में चल रहे जनगणना कार्य एवं सहयोग शिविरों का लगातार भौतिक निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में बुधवार को धमदाहा अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र में जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजरों के कार्यों की स्थल पर समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से जनगणना कार्य संपादित करने का निर्देश दिया गया।


अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसलिए सभी कर्मी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि सही एवं सटीक आंकड़े संकलित किए जा सकें।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग जारी रहेगी और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: