5
(1)



भागलपुर।भागलपुर के ईशाकचक थाना अंतर्गत शिवपुरी कॉलोनी में बिजली का तार चोरी करते हुए एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।


स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पिछले कई दिनों से एसी एवं बिजली के तार चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही थीं, जिससे क्षेत्रवासी परेशान थे। गुरुवार को एक युवक कॉलोनी में बिजली का तार काटने का प्रयास कर रहा था, तभी लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और डायल 112 पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाना ले गई। स्थानीय निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि कुछ दिन पूर्व भी यही युवक उनका टोटो चार्जर चोरी कर फरार हो गया था, जिसे उन्होंने आज पहचान लिया।


पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: