


पूर्णिया।विश्व एथलेटिक्स दिवस के अवसर पर 7 मई को पूर्णिया जिला एथलेटिक संघ की ओर से इंदिरा गांधी स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेल संघ से जुड़े पदाधिकारियों एवं जिले के एथलेटिक्स खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जिसके माध्यम से विश्व एथलेटिक्स दिवस को यादगार बनाया गया। इसके बाद खिलाड़ियों के बीच मिठाई वितरण किया गया तथा आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर जिला एथलेटिक संघ के सचिव एम.एच. रहमान, उपाध्यक्ष आलोक लोहिया, संदीप सिंह, असद राजा, ए.के. बोस, गौतम वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही करीब 40 एथलेटिक्स खिलाड़ियों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता को लेकर पूर्णिया जिले के खिलाड़ी जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। उम्मीद जताई गई कि इस वर्ष जिले के खिलाड़ी पूर्व वर्षों की तुलना में अधिक पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे।
















