0
(0)



अररिया। बिहार में संगठन विस्तार अभियान के तहत जन सुराज पार्टी ने अररिया जिला इकाई की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जारी सूची में विभिन्न पदाधिकारियों और जिला सलाहकार समिति के सदस्यों के नाम शामिल किए गए हैं। नई टीम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना बताया गया है।


जारी सूची के अनुसार देवराज शाह को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं रंजीत कुमार सिंह को महासचिव, अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी, आरती कुमारी को महिला विंग अध्यक्ष तथा टीपू हसन को युवा अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा शेरू कुमार सुमन को किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष, विश्वबंधु रविंद्र नाथ को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कलानंद बरनवाल को व्यावसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राजा इंचोलात गुप्ता को ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

पार्टी ने अनुभवी नेताओं के मार्गदर्शन के लिए जिला सलाहकार समिति का भी गठन किया है। समिति में मो. एहसान, हीरा झा, अब्दुल सुब्हान, मनोज कुमार एवं मनोज कुमार यादव को शामिल किया गया है।


नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवराज शाह ने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जिले के हर गांव एवं बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए संगठन को मजबूत किया जाएगा और पार्टी को जिले में एक सशक्त जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा।

नई टीम की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारियों के लिए अलग-अलग प्रकोष्ठों के गठन से संगठनात्मक ढांचा और अधिक मजबूत होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: