0
(0)



अररिया : अररिया-पुर्णिया मार्ग पर एनएच-27 के कुसियार गांव के पास सोमवार को एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। झारखंड के पाकुड़ से गिट्टी लेकर अररिया जा रहे ट्रक के छह चक्के पूरी तरह जलकर राख हो गए। घटना के कारण कुछ देर तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही यातायात थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया।


ट्रक चालक मजरुल शेख ने बताया कि पाकुड़ से गिट्टी लोड कर अररिया जाते समय अचानक ट्रक के एक चक्के से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क उठी। उन्होंने तुरंत ट्रक को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और खुद सुरक्षित दूरी पर चले गए। चालक की सतर्कता के कारण कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

चालक के अनुसार ट्रक के सभी छह चक्के पूरी तरह जल गए हैं। गिट्टी के अलावा ट्रक को भी काफी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण ब्रेकिंग सिस्टम में अत्यधिक गर्मी या टायर में तकनीकी खराबी माना जा रहा है।


घटना के बाद हाईवे पर चल रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत का माहौल रहा। कई ड्राइवरों ने लंबी दूरी की यात्रा से पहले ट्रकों के टायर और ब्रेकिंग सिस्टम की नियमित जांच कराने की जरूरत बताई।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: