0
(0)



पूर्णिया। विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी) में विश्वविख्यात Tata Consultancy Services (टीसीएस) का मेगा पूल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मेगा कैंपस ड्राइव में पूर्णिया एवं आसपास के विभिन्न महाविद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति विवेकानन्द सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. भरत मेहर एवं विभिन्न संकायों के शिक्षकगण भी मौजूद रहे। टीसीएस की एचआर टीम द्वारा वीवीआईटी परिसर में ऑनलाइन टेस्ट एवं इंटरव्यू की प्रक्रिया आयोजित की गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. विवेकानन्द सिंह ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि टीसीएस जैसी प्रतिष्ठित कंपनी का पूर्णिया आना तथा यहां की युवा प्रतिभाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करना क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक और सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर वीवीआईटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
   


कार्यक्रम के सफल आयोजन में वीवीआईटी के रजिस्ट्रार सौरभ कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अनीकेत मानस, डीन डॉ. हेमंत कुमार, परीक्षा नियंत्रक ओ.पी. सिंह, पीजीआरओ विवेक राय, असिस्टेंट रजिस्ट्रार गौरव कुमार सहित सभी फैकल्टी एवं स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

वीवीआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अंकित मिश्रा एवं टीआईओ रोहित कुमार झा ने प्लेसमेंट ड्राइव के समन्वय का कार्य किया। वहीं कैंपस मैनेजर शरद चंद्र पांडेय, असिस्टेंट कैंपस मैनेजर अक्षय कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का सफल संचालन किया। संस्थान परिवार की ओर से सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: