0
(0)



बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे


भागलपुर जिले के सबौर क्षेत्र स्थित जिछो गांव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा की स्मृति में भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के कई प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।


श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी कुमारी ममता शामिल हुईं। उन्होंने दिवंगत प्रवीण सिंह कुशवाहा के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनकी पत्नी, बच्चों और परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

वहीं पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी दोपहर बाद जिछो गांव पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, पथ निर्माण मंत्री शैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक अजीत शर्मा, चनपटिया विधायक अभिषेक रंजन, कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश तथा कांग्रेस नेता शकील अहमद खान सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कुमारी ममता के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वे दुमका-पटना एक्सप्रेस से भागलपुर स्टेशन पहुंचीं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ट्रेन के आगमन से पूर्व सुरक्षा बलों द्वारा स्टेशन परिसर की गहन जांच की गई। इसके बाद वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुईं।


जिछो बाइपास स्थित हजरा पोखर के समीप आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दोपहर से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी थी। दिवंगत नेता के समर्थकों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें याद किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रवीण सिंह कुशवाहा के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा आम लोगों की आवाज उठाने का काम किया। उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति और समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: