0
(0)



सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था पप्पू शाह, अस्पताल में हुई मौत

पूर्णिया : पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से सड़क पर गिरे युवक को पीछे से आ रही बेलगाम हाइवा ने कुचल दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



हादसा मरंगा थाना क्षेत्र के सत्संग मंदिर के समीप हुआ। मृतक की पहचान मरंगा मुर्गी फार्म वार्ड संख्या-9 निवासी सुआ लाल साह के 45 वर्षीय पुत्र पप्पू शाह के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार पप्पू शाह सुबह हरदा बाजार सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान सत्संग मंदिर के पास तेज गति से आ रही एक स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें कुचल दिया।


घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन परिजनों का आरोप है कि लोग घायल युवक की मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे।

मृतक के पिता सुआ लाल साह ने बताया कि कुछ देर बाद उनका दूसरा बेटा उसी रास्ते से गुजर रहा था। उसने पप्पू शाह को पहिए के नीचे फंसा देखा और लोगों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही मरंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: