0
(0)



सहयोग शिविर और जनगणना कार्य में तेजी लाने का निर्देश

पूर्णिया : उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि अनुमंडल और प्रखंड स्तर के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।


बैठक में मुख्यालय पटना से प्राप्त महत्वपूर्ण पत्रों, लोक कल्याणकारी एवं विकास योजनाओं, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं बिहार मानवाधिकार आयोग से संबंधित मामलों, न्यायालयीन प्रकरणों, लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, कब्रिस्तान घेराबंदी, जिला स्थापना, जनगणना-2027 तथा सहयोग शिविर के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान अधिकांश कार्यों की प्रगति संतोषजनक पाई गई।

प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि महत्वपूर्ण पत्रों एवं न्यायालय से जुड़े मामलों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।


सहयोग शिविर की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 19 मई 2026 को आयोजित होने वाले शिविर के लिए नागरिकों द्वारा जमा किए गए सभी आवेदनों का शत-प्रतिशत निष्पादन समय पर पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों का निरीक्षण प्रभारी सचिव एवं प्रभारी मंत्री द्वारा किया जाएगा, इसलिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनगणना-2027 के कार्यों की समीक्षा के दौरान चार्ज पदाधिकारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण जनगणना कार्य पूरा किया जा सके।


प्रभारी जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि सहयोग शिविर स्थलों पर आम नागरिकों के बैठने, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व, आपदा, विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: