0
(0)



पूर्णिया : बिहार सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्णिया जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त श्री अंजनि कुमार ने के. नगर प्रखंड अंतर्गत मजरा पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया तथा आगामी 2 जून 2026 को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन में विभागवार संधारित पंजी, आम नागरिकों से प्राप्त शिकायत आवेदन तथा उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अधिकारियों और कर्मियों से ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के लिए प्राप्त सभी शिकायतों का निष्पादन विभागीय दिशा-निर्देश एवं निर्धारित एसओपी के अनुरूप शत-प्रतिशत समय पर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही पारदर्शी और त्वरित तरीके से हो, ताकि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।


फार्मर रजिस्ट्री मेगा कैंप की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री मेगा कैंप की प्रगति का भी अवलोकन किया। समीक्षा में कार्य की प्रगति संतोषजनक पाई गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसानों के पंजीकरण कार्य को और तेज गति से पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि अधिक से अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

जनगणना-2027 और पेंशन सत्यापन कार्यों की भी हुई समीक्षा


प्रभारी जिलाधिकारी ने जनगणना-2027 की तैयारियों तथा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि जनगणना कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाए।

इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की भी जांच की गई। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं के संचालन में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: