5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बिहपुर थाना कांड संख्या 110/26 में मृतका सपना कुमारी के पिता पूरण भगत ने बुधवार को एसपी वैभव शर्मा को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बेटी की मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के चंदा गांव निवासी पूरण भगत ने बताया कि करीब 11 महीने पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री सपना कुमारी की शादी बिहपुर थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनपुर दुधैला निवासी दीपक भगत के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी में अपनी सामर्थ्य से बढ़कर दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा लगातार पांच लाख रुपये नकद और बुलेट बाइक की मांग की जा रही थी।

पीड़ित पिता के अनुसार मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। सपना अक्सर फोन कर अपने साथ हो रही मारपीट और अत्याचार की जानकारी देती थी। परिवार वालों ने कभी नहीं सोचा था कि दहेज की लालच में उनकी बेटी की जान ले ली जाएगी।

घटना के बाद परिवार इंसाफ की उम्मीद लेकर पुलिस प्रशासन के पास पहुंचा, लेकिन अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि केस वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने तथा दियारा क्षेत्र में हत्या करवा देने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपित खुलेआम गांव और आसपास घूमकर केस करने का परिणाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं, जिससे पूरा परिवार भय और दहशत में जी रहा है।

पीड़ित पिता पूरण भगत ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी, परिवार की सुरक्षा तथा निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है।

दहेज हत्या मामले में इंसाफ की गुहार, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई न्याय की आस

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: