5
(1)

पूर्णिया। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिला प्रवक्ता डॉ. आलोक राज ने पूर्णिया नगर निगम के कार्यों की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) अथवा किसी अन्य स्वतंत्र जांच एजेंसी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर नगर निगम के महापौर को एक विस्तृत आवेदन सौंपा है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

अपने आवेदन में डॉ. आलोक राज ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान नगर निगम से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक त्रुटियों, निविदा संबंधी विवादों एवं भ्रष्टाचार के आरोप समय-समय पर विभिन्न समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया पर सामने आते रहे हैं। उनका कहना है कि इन आरोपों के कारण नगर निगम की कार्यप्रणाली की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर सवाल उठे हैं तथा आम लोगों के बीच संदेह की स्थिति बनी है।

उन्होंने महापौर से अनुरोध किया कि जनहित, पारदर्शिता और सुशासन को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार को अनुशंसा भेजी जाए, ताकि स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) या किसी अन्य सक्षम स्वतंत्र जांच एजेंसी से पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जा सके।

डॉ. आलोक राज ने दावा किया कि उनके पास कुछ ऐसे दस्तावेज एवं अन्य साक्ष्य उपलब्ध हैं, जो जांच में सहायक हो सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर वे सभी दस्तावेज सक्षम जांच एजेंसी के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए तैयार हैं, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें।

उन्होंने कहा कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता, भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग अथवा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, यदि आरोप निराधार साबित होते हैं, तो यह तथ्य भी सार्वजनिक किया जाए, जिससे नगर निगम की साख और जनता का विश्वास मजबूत हो सके।

डॉ. आलोक राज ने यह भी दावा किया कि पूर्णिया नगर निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार के पुख्ता साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके आवेदन पर महापौर द्वारा उचित संज्ञान नहीं लिया गया, तो वे इस मामले की शिकायत बिहार सरकार से करेंगे तथा निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर न्यायालय में जनहित याचिका (PIL) दायर करने का भी कदम उठाएंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: