5
(2)

साइबर थाना और गोपालपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, शीघ्र आत्मसमर्पण नहीं करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई

नवगछिया ।
फरार अभियुक्तों के खिलाफ नवगछिया पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में फरार अभियुक्तों के आवास पर विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देशानुसार पुलिस की मौजूदगी में पूरी की गई।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, साइबर थाना एवं गोपालपुर थाना क्षेत्र के फरार अभियुक्तों के घरों पर पुलिस टीम पहुंची और विधि-सम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए इश्तेहार चस्पा किया। इस दौरान स्थानीय लोगों को भी न्यायालय के आदेश की जानकारी दी गई।

नवगछिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिन अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से इश्तेहार निर्गत किया गया है, यदि वे निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करते हुए संपत्ति कुर्की की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा न्यायालय के आदेशों का अनुपालन कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: