5
(2)

@ प्रधानमंत्री आज करेंगे राष्ट्र को समर्पित।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। शिवनारायणपुर रेलवे स्टेशन अब केवल ट्रेनों के ठहरने की जगह नहीं रहेगा, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास का नया प्रतीक बनकर उभरेगा। शुक्रवार, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों के साथ शिवनारायणपुर स्टेशन को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करीब 17.94 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस स्टेशन की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्थानीय पहचान है। स्टेशन की आंतरिक सज्जा में मधुबनी चित्रकला, आधुनिक वास्तुकला और विक्रमशिला की ऐतिहासिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। यानी यात्रियों का स्वागत अब सिर्फ प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि बिहार की कला और संस्कृति करेगी।
भागलपुर जिले का प्रमुख रेलवे प्रवेश द्वार माने जाने वाले शिवनारायणपुर स्टेशन को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। यहां नए प्रतीक्षालय, आधुनिक शौचालय, डिजिटल सूचना प्रणाली, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, लिफ्ट, नया फुटओवर ब्रिज, पार्किंग और दिव्यांगजन के लिए सुगम सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा अनुभव मिलेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह स्टेशन ‘विरासत भी, विकास भी’ की सोच का सजीव उदाहरण है। आधुनिक सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति को जोड़ने की यह पहल न केवल यात्रियों को आकर्षित करेगी, बल्कि क्षेत्र के पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी।
पूर्व रेलवे में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 64 स्टेशन चिन्हित किए गए हैं। इनमें से छह स्टेशन पहले ही राष्ट्र को समर्पित किए जा चुके हैं, जबकि शिवनारायणपुर इस श्रृंखला का सातवां स्टेशन होगा।
शिवनारायणपुर का यह नया स्वरूप इस बात का संकेत है कि अब भारतीय रेलवे केवल परिवहन का माध्यम नहीं, बल्कि स्थानीय इतिहास, संस्कृति और विकास की नई पहचान भी बन रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: