5
(2)

पार्षद चम्पा कुमारी ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

नवगछिया: नवगछिया नगर परिषद के वार्ड संख्या 23 के होनहार छात्र किशन कुमार गुप्ता ने नीट-यूजी परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने वार्ड, परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर शुक्रवार को उनके आवास पर पहुंचकर वार्ड पार्षद चम्पा कुमारी ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुकेश राणा ने किशन कुमार गुप्ता को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्षद चम्पा कुमारी ने कहा कि किशन की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि दृढ़ संकल्प, निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

उन्होंने उम्मीद जताई कि किशन भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी किशन कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: