5
(2)

पूर्णिया। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सरकार की विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के अधिष्ठापन के लिए चिन्हित सरकारी जमीनों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने के. नगर, पूर्णिया लाइन बाजार, रामबाग, गुलाबबाग, हासदा सहित विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भूमि की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद संबंधित अंचलाधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी सरकारी जमीनों की विस्तृत जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) रवि राकेश, उप नगर आयुक्त, संबंधित अंचलाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: