


प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जनता दल (यूनाइटेड) के जिला कार्यालय में सोमवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार युवा नेतृत्व, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पित सोच के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और सरकार दोनों को नई ऊर्जा मिल रही है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में स्वास्थ्य मंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुड्डू साईं, शाबाना दाऊद, शेखर पांडे, रिंटू चन्द्रवंशी, ओमप्रकाश मोदी, शाबान खान, मनोज मंडल, बीना सिन्हा, मु. हासीब, प्रिंस कुशवाहा, मृत्युंजय कुशवाहा, ललन कुशवाहा, ब्रजेश सिंह, अनिरुद्ध मंडल, निर्मल पासवान, गोलू मंडल, विकास कुमार, नौशाद करीम, सुनील कुमार, मोहम्मद आरिफ एवं नवेद अरफी सहित बड़ी संख्या में जदयू के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
















