5
(2)

पूर्णिया। केनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज बनभाग चुनापुर के वार्ड संख्या-08 में सड़क और बिजली की समस्या लंबे समय से ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों ने सड़क, नाला निर्माण और बिजली के पोल लगाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

ग्रामीणों के अनुसार दिनेश निराला के घर से ब्रजेश कुमार के घर होते हुए गुड्डू यादव के घर तक लगभग 500 फीट लंबी एवं 12 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण वर्षों से अधूरा पड़ा है। सड़क के किनारे नाला नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी जलजमाव और कीचड़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित होता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों के अलावा स्कूली बच्चे, किसान और महिलाएं गुजरते हैं। बरसात के मौसम में सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार बच्चे और राहगीर कीचड़ में फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि समस्या केवल सड़क तक सीमित नहीं है। इस मार्ग पर अब तक बिजली के स्थायी पोल नहीं लगाए गए हैं और अस्थायी व्यवस्था के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। बरसात और तेज हवा के दौरान बिजली के तार नीचे झूलने लगते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। उनका कहना है कि बिजली विभाग को कई बार आवेदन देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने सड़क एवं नाला निर्माण तथा बिजली के पोल लगाने की मांग को लेकर मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य और स्थानीय विधायक लेशी सिंह को भी लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से जनहित को देखते हुए शीघ्र स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि लोगों को वर्षों से चली आ रही इस समस्या से राहत मिल सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: