5
(2)

पूर्णिया। जिले में एलपीजी गैस की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य और नियंत्रित है। जिला प्रशासन की निगरानी में मंगलवार को विभिन्न गैस एजेंसियों के माध्यम से 7,751 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं, एजेंसियों के पास अभी भी 11,687 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध हैं।

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर गैस वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को उपभोक्ताओं के लिए शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

अपर समाहर्ता-सह-जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव ने बताया कि मंगलवार को जिले में 8,502 उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी। इसके विरुद्ध नियमानुसार 7,751 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई, जबकि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडर अभी भी एजेंसियों के पास उपलब्ध हैं।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायत मिलने पर संबंधित गैस एजेंसी के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें, घरेलू एलपीजी का उपयोग केवल घरेलू कार्यों में करें तथा कालाबाजारी, जमाखोरी या अवैध भंडारण की सूचना तत्काल जिला प्रशासन को दें।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: