


सामाजिक समरसता का दिया संदेश
नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला नवगछिया की ओर से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक सुबोध सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत गुरु रविदास जी के चित्र पर धूप, दीप, अगरबत्ती, पुष्प, फल एवं मिठाई अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए सत्य, समानता और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत गुरु रविदास जी ने समाज से ऊंच-नीच, छुआछूत और भेदभाव जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी समाज में समानता, भाईचारे और मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, नवगछिया ग्रामीण संयोजक बबलू चौधरी, गोपालपुर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, पार्टी नेता अजय सिंह कुशवाहा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री नीतेश कुमार दास सहित दिनेश दास, सुजीत कुमार दास, भवदेश दास, अजय दास, मनीष कुमार दास, सुमन रजक, मधु कुमारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।
















