5
(1)

@ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को श्रद्धांजलि देने जुटेंगे परिजन, शुभचिंतक और समर्थक।

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जननेता स्व. सदानंद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर आगमी 8 सितंबर को उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा। उनकी स्मृति में कहलगांव में श्रद्धांजलि सभा, सुंदरकांड पाठ और शांतिभोज का आयोजन होगा। कार्यक्रम में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में शुभचिंतक, समर्थक और सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए उनके पुत्र ई शुभानंद मुकेश, सदस्य बिहार विधानसभा सह सदस्य प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति एवं प्रदेश अध्यक्ष, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ, जनता दल (यू) ने बताया कि मेरे पिता स्व. सदानंद सिंह का निधन 8 सितंबर 2021 को हुआ था। उनके निधन से बिहार की राजनीति में एक ऐसे अनुभवी और सहज जननेता का अध्याय समाप्त हुआ, जिन्होंने लंबे सार्वजनिक जीवन में जनहित को सर्वोपरि रखा। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में उनकी निष्पक्ष कार्यशैली और सदन की गरिमा बनाए रखने की परंपरा आज भी याद की जाती है।


वहीं परिजनों ने कहा कि सदानंद सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उच्च आदर्श और जनकल्याण की सोच उनकी सबसे बड़ी विरासत है। पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके चाहने वालों के दिलों में उनकी स्मृतियां उसी तरह जीवंत हैं।
पुण्यतिथि कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे श्रद्धांजलि सभा से होगी। इसके बाद 5:30 बजे सुंदरकांड पाठ तथा 6:30 बजे शांतिभोज का आयोजन किया जाएगा। परिजनों ने सभी शुभचिंतकों से कार्यक्रम में पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है। परिजनों ने श्रद्धांजलि संदेश में कहा कि ‘आपकी निष्पक्ष परंपरा हमारे लिए प्रकाशपुंज है। आपके आदर्श और जनकल्याण की सोच सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेगी। आपके विचार और अमिट स्मृतियां सदैव अमर रहेंगी।’

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: