


नवगछिया : ब्रह्मोत्तर तटबंध पर मंगलवार देर शाम मरम्मत कार्य से नाव के जरिए लौट रहे मजदूरों पर अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्वों ने कथित तौर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के बाद आरोपी सुकटिया बाजार की ओर भाग निकले। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

सूचना मिलते ही गोपालपुर सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। जिला परिषद प्रतिनिधि इंद्रजीत कुमार ने बताया कि तटबंध पर मरम्मत कार्य को देखते हुए पहले ही अधिकारियों से रोशनी और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी, लेकिन पहल नहीं हुई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

















