5
(2)

नवगछिया : गोपालपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्रह्मोत्तर तटबंध पर पानी के बढ़ते दबाव के कारण पिछले कई दिनों से सीपेज और ओवरफ्लो की स्थिति बनी हुई है। तटबंध के कुछ हिस्सों से पानी पार होने के कारण सैदपुर-सुकटिया सड़क पर भी पानी का बहाव हो रहा है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

जल संसाधन विभाग की टीम ग्रामीणों के सहयोग से तटबंध की लगातार निगरानी कर रही है। रिसाव वाले स्थानों पर नाव के जरिए बालू भरी बोरियां डालकर बचाव कार्य किया जा रहा है। दिन-रात चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पानी के दबाव को कम कर तटबंध को सुरक्षित रखना है।

इधर, नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने ब्रह्मोत्तर तटबंध का निरीक्षण कर बचाव कार्य का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीण भी तटबंध की निगरानी और बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि तटबंध टूटने की स्थिति में गोपालपुर और रंगरा प्रखंड के कई गांव प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम तटबंध को सुरक्षित रखने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: