5
(2)

नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच, नवगछिया शाखा की ओर से दिव्यांगजनों के लिए 16 से 18 सितंबर तक मारवाड़ी विवाह भवन में तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में जरूरत के अनुसार कृत्रिम हाथ-पैर, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, वॉकर, बैसाखी, कान की मशीन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर के लिए 15 सितंबर तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकरण के दौरान दो पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड की छायाप्रति लानी होगी। पंजीकरण के लिए नेशनल मेडिकल हॉल, बिहार मेडिकल, मेडिसिन सेंटर और न्यू पॉपुलर मेडिसिन सहित निर्धारित केंद्रों पर संपर्क किया जा सकता है।

मंच के पदाधिकारियों ने जरूरतमंद दिव्यांगजनों से समय पर पंजीकरण कराकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष चेतन कुमार मुनका, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, सचिव दीपक मावंडिया सहित मंच के सदस्य जुटे हुए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: