


नवगछिया । रंगरा प्रखंड के रंगरा गांव में निजी जमीन पर जबरन कब्जा करने और जमीन पर लगे शीशम के पेड़ को काटने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने रंगरा थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के माध्यम से पीड़ित ने मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने और जमीन पर कब्जे के कथित प्रयास पर रोक लगाने की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, संबंधित जमीन खाता संख्या 1789 एवं खसरा संख्या 3395 में स्थित है। पीड़ित का आरोप है कि जमीन पर लगा हरा-भरा शीशम का पेड़ आशीष कुमार ठाकुर उर्फ हेमंत कुमार ठाकुर, पिता स्व. दिलीप कुमार ठाकुर द्वारा कथित रूप से काट दिया गया।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पेड़ काटने का विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया। साथ ही निजी जमीन पर लगातार कब्जा करने और अतिक्रमण का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
मामले को लेकर पीड़ित ने रंगरा थाना प्रभारी से जमीन और पेड़ काटने से संबंधित पूरे मामले की जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही निजी जमीन पर जबरन कब्जे के प्रयास को रोकने का आग्रह किया है।

















