


नवगछिया । राष्ट्रीय लोक अदालत-2026 के तहत शनिवार को नवगछिया अनुमंडल सभागार में यातायात पुलिस की ओर से लंबे समय से लंबित यातायात चालानों के निपटारे की प्रक्रिया कराई गई। इस दौरान 90 दिनों से अधिक पुराने लंबित चालानों पर नियमानुसार आवश्यक छूट देते हुए शमन की कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस की ओर से लंबित चालान से जुड़े मामलों का लोक अदालत के माध्यम से समाधान कराया गया। संबंधित वाहन चालकों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत चालान की राशि जमा करने का अवसर दिया गया। प्रावधान के अनुसार छूट का लाभ मिलने से पुराने मामलों के निपटारे में वाहन चालकों को राहत मिली।
राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी सहमति और सरल प्रक्रिया के माध्यम से शीघ्र समाधान कराना है। इसी क्रम में यातायात से जुड़े पुराने चालानों को भी लोक अदालत में शामिल कर उनका निपटारा कराया गया।

















