5
(1)

@ शशि मोदी की पत्नी दीपिका कुमारी को SIT ने कुतूबगंज से दबोचा, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। भाजपा श्रीनारायण साह मंडल के अध्यक्ष उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती हत्याकांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को पहली बड़ी सफलता मिली है। हत्याकांड की साजिश में शामिल होने के आरोप में वार्ड संख्या 51 की वर्तमान पार्षद दीपिका कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दीपिका कुमारी मुख्य नामजद आरोपी पूर्व पार्षद एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि मोदी की पत्नी हैं।

SIT में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने दीपिका कुमारी को कुतूबगंज से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, तकनीकी जांच और वैज्ञानिक अनुसंधान में हत्याकांड की कथित साजिश में दीपिका की भूमिका सामने आई है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। तकनीकी सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर दीपिका कुमारी की भूमिका की जांच की गई थी। पुलिस का कहना है कि हत्या की साजिश में उनकी संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य सामने आए हैं।

शशि मोदी और कृष्णा मोदी की तलाश तेज:
मामले में पूर्व पार्षद शशि मोदी, उसके भांजे कृष्णा मोदी उर्फ किशन मोदी और एक अज्ञात शूटर को पहले ही नामजद आरोपी बनाया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। मामले की निगरानी SSP प्रमोद कुमार यादव और सिटी SP अतुलेश झा कर रहे हैं।
11 सितंबर को दिनदहाड़े हुई थी हत्या:
उमा भूषण तांती की हत्या 11 सितंबर की सुबह बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतूबगंज कुम्हार टोली के पास की गई थी। पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दो हमलावरों ने उमा भूषण पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। गंभीर रूप से घायल उमा भूषण को परिजन तत्काल जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के छोटे भाई अरविंद तांती के लिखित बयान पर बबरगंज थाने में शशि मोदी, कृष्णा मोदी और एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अरविंद तांती के मुताबिक, गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय उमा भूषण ने शशि मोदी और उसके भांजे कृष्णा मोदी पर पुराने विवाद के चलते साजिश रचकर गोली मरवाने का आरोप लगाया था। अब पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपियों और कथित शूटरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: