5
(2)

भागलपुर। एएनएम छात्रावास में पेयजल समेत मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर छात्राओं ने सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. अलंक्रिता पांडे से मुलाकात की। छात्राओं ने छात्रावास में लंबे समय से बनी पानी की समस्या सहित अन्य सुविधाओं की स्थिति से जिलाधिकारी को अवगत कराया और ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।

छात्राओं के अनुसार, छात्रावास में करीब आठ महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। पिछले छह दिनों से स्थिति और खराब हो गई है। पानी की नियमित व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्राओं को दैनिक कार्यों और पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं का कहना था कि लंबे समय से समस्या की जानकारी संबंधित स्तर पर दिए जाने के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हो सका।

सोमवार को छात्राएं एकजुट होकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचीं और अपनी समस्याएं रखीं। छात्राओं ने पेयजल के साथ छात्रावास में अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था कराने की मांग की।

जिलाधिकारी डॉ. अलंक्रिता पांडे ने छात्राओं की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रावास में पेयजल की व्यवस्था 24 घंटे के भीतर बहाल करने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं को 48 घंटे के भीतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया।

जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद छात्राओं ने फिलहाल अपना आंदोलन समाप्त कर दिया और वापस छात्रावास लौट गईं। छात्राओं ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन के निर्देश के बाद पेयजल सहित अन्य समस्याओं का जल्द समाधान होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: