5
(2)

नवगछिया। रंगरा प्रखंड के भवानीपुर गांव में गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई। गांव स्थित काली मंदिर परिसर के समीप आयोजित पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय रहा। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

पंडित शैलेश झा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना कराई। पूजा स्थल को फूलों, रोशनी और अन्य सजावटी सामग्री से सजाया गया है। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं का पूजा स्थल पर पहुंचना शुरू हो गया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में भी पूजा को लेकर उत्साह देखा गया।

आयोजन समिति के अनुसार, मंगलवार सुबह विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सोमवार रात काली मंदिर परिसर में जागरण और भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों और श्रद्धालुओं की ओर से भगवान गणेश की महिमा से जुड़े भजन प्रस्तुत किए जाएंगे।

बुधवार दोपहर मटका फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद बुधवार को ही गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से पूजा और अन्य कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।

पूजा आयोजन को सफल बनाने में पिंटू यादव उर्फ प्रशांत कुमार, गुड्डू झा, कन्हैया यादव, समर्थ कश्यप, उपेंद्र यादव, नागेश्वर यादव, दरोगी यादव, लालू, राजू, दिलखुश, सूरज, अमित, कारे यादव, पिक्कू पोद्दार, नितीश, पीके, दीपक यादव, सुधीर यादव, बहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सहयोग कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि गणेश पूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं, जिसमें गांव के लोग सामूहिक रूप से शामिल होते हैं। इससे आपसी मेलजोल और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है। गणेश पूजा को लेकर भवानीपुर गांव में लोगों की आवाजाही बनी हुई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: