5
(2)

नई रफ्तार, बोट एम्बुलेंस का संचालन शुरू

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आम लोगों तक त्वरित और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, भागलपुर ने बोट एम्बुलेंस का संचालन शुरू कर दिया है। बाढ़ के कारण सड़क मार्ग से संपर्क बाधित क्षेत्रों में यह बोट एम्बुलेंस मरीजों के लिए जीवनरक्षक परिवहन सुविधा के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बोट एम्बुलेंस के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप से बीमार मरीजों, बुजुर्गों, बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद मरीजों को सुरक्षित एवं समयबद्ध तरीके से निकटतम स्वास्थ्य संस्थान तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता के अनुसार मरीजों को प्राथमिक उपचार एवं जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद उच्चतर स्वास्थ्य संस्थान में रेफर किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कर रही है। बोट एम्बुलेंस के संचालन से विशेष रूप से ग्रामीण एवं दियारा क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी, जहां बाढ़ के कारण सामान्य आवागमन प्रभावित है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ की स्थिति को देखते हुए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित संस्थागत प्रसव, मरीजों के समयबद्ध रेफरल तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसी व्यक्ति को गंभीर स्वास्थ्य समस्या होने या किसी गर्भवती महिला को प्रसव संबंधी आवश्यकता होने पर तत्काल स्थानीय स्वास्थ्यकर्मी, आशा कार्यकर्ता अथवा संबंधित स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें, ताकि बोट एम्बुलेंस के माध्यम से समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: