


नवगछिया। नवगछिया पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को नवगछिया पुलिस केंद्र में पुलिस वाहनों की परेड करवाकर उनके रख-रखाव एवं कार्यक्षमता का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने पुलिस केंद्र में उपलब्ध वाहनों का एक-एक कर निरीक्षण किया और उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने वाहनों के रख-रखाव, संचालन एवं कार्यक्षमता के साथ-साथ उनमें उपलब्ध आवश्यक संसाधनों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों से वाहनों के संचालन और नियमित रख-रखाव से जुड़ी जानकारी ली।

एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पुलिस के सभी वाहन हर समय पूरी तरह दुरुस्त एवं परिचालन योग्य स्थिति में रहें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तत्काल मौके पर भेजा जा सके। उन्होंने वाहनों की नियमित जांच एवं आवश्यक रख-रखाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

एसपी ने कहा कि पुलिसिंग में वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। अपराध नियंत्रण, गश्ती, विधि-व्यवस्था एवं आपात परिस्थितियों में पुलिस वाहनों का तत्परता से उपयोग किया जाता है। इसलिए वाहनों में किसी प्रकार की तकनीकी कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी वाहन हमेशा तैयार स्थिति में रखे जाने चाहिए।
















