5
(2)

बिनाबा बसगड़ा जाने वाली ग्रामीण सड़क ध्वस्त, जिप अध्यक्ष विपिन मंडल ने लिया संज्ञान

इस्माइलपुर। प्रखंड अंतर्गत परबत्ता पंचायत के बिनाबा बसगड़ा गांव जाने वाली ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर होकर ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई है। सड़क पर पानी के तेज बहाव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। मंगलवार को स्कूल जाने के दौरान एक विद्यार्थी की साइकिल पानी के तेज बहाव में फंस गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति संभल गई और बड़ा हादसा टल गया।

ग्रामीणों के अनुसार, सड़क की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा रहने और तेज बहाव के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली विद्यार्थियों को हो रही है। उन्हें प्रतिदिन इसी जर्जर मार्ग से होकर स्कूल जाना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क खराब होने के कारण स्थानीय लोगों को भी रोजमर्रा के काम के लिए आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने और पानी के बहाव को रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।

जिप अध्यक्ष ने लिया तत्काल संज्ञान

मामले की जानकारी मिलते ही जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात कर सड़क की स्थिति की पूरी जानकारी दी। जिप अध्यक्ष ने सड़क को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने तथा जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने को कहा।

उन्होंने कहा कि सड़क की स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों और खासकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पानी के तेज बहाव के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना न हो, इसके लिए विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: