5
(2)

कामकाज की व्यस्तता के बीच मोहल्लेवासी दो से ढाई घंटे तक करते हैं कीर्तन-भजन, तालियों की गूंज से भक्तिमय होता है माहौल

नवगछिया। नया टोला ब्लॉक रोड स्थित एसपी कार्यालय के पुराने भवन के ठीक सामने एवं एसपी आवास के समीप स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर इन दिनों मोहल्लेवासियों की आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार की संध्या यहां आस-पड़ोस के दर्जनों लोग एकत्रित होकर सामूहिक रूप से कीर्तन-भजन करते हैं। अलग-अलग कार्यों में व्यस्त रहने के बावजूद मोहल्लेवासियों का कहना है कि उनके क्षेत्र में हनुमान जी की विशेष कृपा है और मंदिर में पहुंचकर भजन-कीर्तन करने से मन को शांति एवं आनंद की अनुभूति होती है।

मंगलवार और शनिवार की शाम मंदिर परिसर में जैसे ही भजन-कीर्तन शुरू होता है, पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। करीब दो से ढाई घंटे तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न देवी-देवताओं के भजन प्रस्तुत किए जाते हैं। इसके साथ ही हनुमान जी से जुड़े पुराने और पौराणिक भजनों पर श्रद्धालु जमकर तालियां बजाते हैं और भक्ति में झूमते नजर आते हैं। कीर्तन मंडली के सामूहिक स्वर से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण गुंजायमान हो उठता है।

मोहल्लेवासियों के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि आपसी मेल-जोल और एकजुटता का माध्यम भी बन गया है। दिनभर अपने-अपने काम में व्यस्त रहने वाले लोग मंगलवार और शनिवार की शाम कुछ समय निकालकर मंदिर में पहुंचते हैं और सामूहिक भक्ति में शामिल होते हैं।

अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि यह हनुमान मंदिर काफी पुराना है और मोहल्ले के लोगों की मंदिर के प्रति गहरी आस्था है। उनका कहना है कि प्रत्येक मंगलवार और शनिवार की संध्या मोहल्ले के लोग एकजुट होकर यहां कीर्तन-भजन करते हैं। इस दौरान सभी को काफी आनंद मिलता है।

मौके पर अन्य स्थानीय लोगों नें कहा कि आज के दौर में अधिकांश लोग मोबाइल फोन और सोशल मीडिया की दुनिया में व्यस्त रहते हैं। ऐसे में दो घंटे के लिए मोबाइल और सोशल मीडिया से अलग होकर भगवान की शरण में बैठना और सामूहिक रूप से भजन करना मन को काफी सुकून देता है। मंदिर में भजन-कीर्तन के दौरान सभी उम्र के लोग श्रद्धा के साथ शामिल होते हैं और पूरे वातावरण में भक्ति का माहौल बना रहता है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: